फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: सड़क हादसे में हुई थी युवक की मौत, परिजनों ने लगाया चार युवकों पर लगाया हत्या का आरोप, शव रखकर लगाया जाम

Thu, 26 Jun 2025 10:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: ग्राम कुठौंद की ओर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में सड़क हादसे में हुई युवक की मौत के मामले में परिजनों ने चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।

विज्ञापन

कानपुर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सरसौल निवासी अंकित (19) के पिता पुत्तन व मां पुष्पा देवी की कई साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इस कारण वह बंगरा में अपने मामा राम अवतार के यहां रहता था। वह पास के ही पेट्रोल पंप पर काम करके अपनी जीविका चलाता था।

Trending Videos

परिजनों ने लगाया है हत्या का आरोप
मंगलवार की रात को वह किसी काम से ग्राम कुठौंदा की तरफ जा रहा था। तभी हादसे में उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, तो गुरुवार सुबह परिजनों ने बंगरा रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि उसको चार युवक बाइक से ले गए थे।

विज्ञापन

घटना के बाद से चारों युवक गायब हैं
उन्होंने हत्या करके शव को सड़क पर फेंक दिया है। घटना के बाद से ही चारों आरोपी गायब हैं। सूचना मिलते ही सीओ राम सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें