फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नेत्र परीक्षण अधिकारी ने जहर निगलकर दी जान, पत्नी और सास पर प्रताड़ना का आरोप

Wed, 15 Jul 2026 11:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सरवनखेड़ा अकबरपुर सीएचसी में तैनात थे। मामला कल्याणपुर का है। शिक्षक पत्नी और सास पर प्रताड़ना का आरोप है। 
विज्ञापन
असीम कटियार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुर के आवास-विकास तीन में मंगलवार को नेत्र परीक्षण अधिकारी असीम कटियार (40) ने जहर निगलकर जान जान दे दी। वह सरवनखेड़ा अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष छोटे भाई अनुभव कटियार ने भाभी श्वेता, बेटे, सास करुणा पर भाई को शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नेत्र परीक्षण अधिकारी असीम कटियार ने वर्ष 2010 में फर्रुखाबाद के नेकपुर निवासी कन्नौज में प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका श्वेता से शादी की थी। उनका एक 14 वर्षीय बेटा है। छोटे भाई अनुभव के अनुसार असीम ने वर्ष 2015 में आवास-विकास महाबलीपुरम में 40 लाख का लोन लेकर मकान बनवाया। इसकी रजिस्ट्री उन्होंने पत्नी श्वेता के नाम कराई थी। इसके बाद भाभी ने अपनी मां करुणा को साथ रखना शुरू कर दिया।

आरोप लगाया कि भाभी भाई के बैंक खाते से सारे रुपये निकाल लेती थीं। भाई को केवल 10 हजार रुपये दिए जाते थे। मई 2026 में भाभी के भड़काने पर उनके नाबालिग बेटे ने पिता के सिर पर कांच की बोतल फोड़ी थी। भाभी ने भाई को करीब एक महीने पहले घर से निकाल दिया। इस कारण वह कभी बुआ के घर तो कभी होटल में रहते थे।

 

इसकी शिकायत उन्होंने कल्याणपुर थाने और आवास-विकास चौकी में की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को वह घर के बाहर पहुंचे और पत्नी को बुलाया लेकिन वह बाहर नहीं आईं। इसके बाद उन्होंने फोन कर जहरीला पदार्थ निगल लेने की बात कहकर फोन काट दिया। अनुभव ने उन्हें हैलट में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, पत्नी ने लगाए गए आरोप निराधार बताए।
विज्ञापन

आरोप है कि 26 जून को पति ने 10 लाख रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत कर पति असीम, देवर अनुभव और छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि ऑप्टोमेट्रिस्ट ने जान दी है। उनकी पत्नी और सास पर प्रताड़ना का आरोप है। तहरीर मिलने पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें