फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का माहौल खराब करने में जुटे विपक्षी : सुब्रत पाठक

Thu, 17 Jun 2021 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद

सार

  • विधानसभा चुनाव में फिर होगी जीत 
  • विपक्षी गठबंधन कर लड़ सकते हैं चुनाव 
विज्ञापन
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री व कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि विपक्षी दल भ्रांतियां फैला भाजपा का माहौल खराब कर रहे हैं। विपक्षियों की गलत बयानबाजी का जनता पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। 

विज्ञापन


सुब्रत पाठक ने कहा के प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। इससे भाजपा संगठन और मजबूत कर रही है। सपा प्रदेश का माहौल खराब करने में जुटी है। राम मंदिर के निर्माण को लेकर सपा ने चंदे पर सवाल उठाकर घृणित कार्य किया है। सपा हमेशा मंदिर निर्माण का विरोध करती रही और चंदा भी नहीं दिया। सपा एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए काम कर रही है। राम मंदिर राजनीतिक मुद्दा नहीं, आस्था का प्रतीक है।

योगी सरकार के अच्छे कार्यों से सपा बौखला गई है। सपा कभी कोरोना टीका को लेकर तो कभी राम मंदिर के चंदे को लेकर जनता का ध्यान भटकाने में जुटी है।हा कि भाजपा के खिलाफ भविष्य में सपा, बसपा व कांग्रेस एकजुट भी हो सकती हैं। जनता इन लोगों के बहकावे में न आए। उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटों पर जीतेगी। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, संजीव गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, शिवम दुबे, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


गैस की होम डिलीवरी में वसूली पर डीएम से करेंगे बात 
रसोई गैस सिलिंडर की होमडिलीवरी का चार्ज 27.60 पैसे सिलिंडर की पर्ची में जुड़े होने के बावजूद उपभोक्ताओं से वसूली के सवाल पर पाठक ने कहा कि यह बड़ी अनियमितता है। इस संबंध में वह जिलाधिकारी से बात करेंगे। वहीं राशन वितरण में भ्रष्टाचार का वीडियो वायरल होने के बाद ही कार्रवाई होने और राशन वितरण की कोटेदारों द्वारा कार्डधारकों को रसीद न दिए जाने की बात रखे जाने पर कि जिलाधिकारी से बात कर इस समस्या का निस्तारण कराने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें