वाहन स्वामियों को बकाया टैक्स चुकाने का मौका
इटावा। वाहन स्वामियों को बकाया टैक्स चुकाने का मौका मिला है। परिवहन विभाग के वेबसाइट पर पंजीकरण कराने वाले वाहन स्वामियों को 90 दिन में बकाया टैक्स का भुगतान करना होगा। वाहन स्वामियों से बकाया टैक्स की वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शासन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जिन वाहनों पर टैक्स बकाया है उनकी पेनाल्टी में छूट प्रदान की जाएगी। यह योजना आठ नवंबर से तीन माह के लिए लागू रहेगी। उन्होंने वाहन स्वामियों को कर की अदायगी पर देय पेनाल्टी की छूट का ओटीएस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा है।(संवाद)
.........................................
नकली खाद बनाने में जेल भेजा
इटावा। नकली खाद और बीच की बिक्री करने में फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने वीरेंद्र सिंह निवासी कटरा बल सिंह शहर कोतवाली को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बीती पांच नवंबर की दोपहर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के मित्र पुरम में प्रशासन व पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान मौके पर 102 बोरी नकली खाद खाद पकड़ी थी।(संवाद)