दोनों को अपनी गोद में खिलाया है
इसी मकान की ऊपरी मंजिल में सोफिया की खाला (मौसी) जन्नतुन अपने बेटे व बहू रहनुमा शेख के साथ रहती हैं। वह बताती हैं कि सोफिया की मां हलीमा उससे काफी छोटी है। बहन हलीमा के जुड़वां बेटियां हुई थीं। एक का नाम सोफिया और दूसरी का नाम सायना रखा। दोनों को उन्होंने अपनी गोद में खिलाया है।
पिता ताज मोहम्मद भी सेना में थे
कहा कि सोफिया पढ़ने-लिखने में बहुत होशियार थी। उनके पिता ताज मोहम्मद भी सेना में थे। इसलिए उसकी ललक बचपन से ही फौज में जाने की थी। जन्नतुन खातून का दावा है कि अपनी गोद में खेली कर्नल सोफिया कुरैशी को ऑपेरशन सिंदूर की ब्रीफिंग करते देख भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि बार-बार एयर स्ट्राइक से अच्छा है कि एक ही बार में पाकिस्तान को मिटा दिया जाए।