ऑपरेशन कवच 3.0 अभियान में 10 बसें सीज
- फोटो : amar ujala
कानपुर में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 'ऑपरेशन कवच 3.0' अभियान चलाया गया। शुक्रवार और शनिवार को चले इस दो दिवसीय अभियान में बसों के सुरक्षा मानकों की जांच की गई। प्रवर्तन अधिकारियों ने जांच के दौरान 65 बसों के चालान किए। नियमों का उल्लंघन करने वाली 10 बसों को सीज भी किया गया। सीज की गई बसों में आपातकालीन द्वार और फर्स्ट एड बॉक्स नहीं थे। इसके साथ ही मानक से ज्यादा सीटें थीं। अग्निशमन उपकरण भी नहीं मिले।