कानपुर से श्रीगंगानगर जा रही विजय टूर एंड ट्रेवल्स की बस से महिला का गहनों और नकदी से भरा बैग गायब हो गया। मामले में फजलगंज थाने में बस चालक संदीप, कर्मवीर और परिचालक मनीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गोविंदनगर के आई ब्लॉक निवासी राजेंद्र शर्मा ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 21 मई 2026 को उन्होंने अपनी बहन प्रीति शर्मा को बस से श्रीगंगानगर भेजा था। वहां पहुंचने पर उसका हरे रंग का बैग गायब मिला जिसमें गहने थे। इनकी कीमत करीब चार लाख से ज्यादा बताई। फजलगंज पुलिस रिपोर्ट दर्जकर जांच कर रही है।