फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए यूपी पुलिस के "ऑपरेशन लंगड़ा करो" की पूरी कहानी, टॉप-100 में शामिल हैं इन शहरों के बदमाश

Wed, 26 Dec 2018 03:09 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
यूपी पुलिस का "ऑपरेशन लंगड़ा करो" तेजी से काम कर रहा है। अगर केवल कानपुर की ही बात कर लें तो अब तक 20 एनकाउंटर किए जा चुके हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो अभी टार्गेट 100 अपराधियों को लंगड़ा करने का है। ताकि ये बदमाश अपराध से दूर हो सकें और यदि अपराध करें तो भाग न सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
डेमो पिक
कानपुर देहात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर बंबा के पास मंगलवार भोर पहर गश्त के दौरान पुलिस की अपराधी से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से कई राउंड गोली चली, जिसमें एक अपराधी के जांघ में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक दरोगा के हाथ में चोट भी आई। एसपी राधेश्याम ने बताया कि मंगलवार भोर पहर अकबरपुर कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला टीम के साथ रूरवाहार होते हुए कमालपुर की ओर जा रहे थे, रास्ते में उन्हें एक बिना नंबर की बाइक पर सवार दो लोग दिखे। 



 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक
वह पुलिस की गाड़ी देखकर बाइक यू-टर्न कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने गाड़ी तेजी से बढ़ाकर उन्हें रोकने की कोशिश की तो बाइक में पीछे बैठा युवक पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की तो एक गोली शमीम की जांघ में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। इसी दौरान उसका साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके पर एक बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा 4 कारतूस, 5 खोखा, दो छूरी, दो रस्सी, दो प्लास्टिक की बोरी, दो मोबाइल व 900 रुपये नगद बरामद किए हैं।
 

4 of 7
डेमो पिक
कानपुर में जरीब चौकी चौराहे के पास सोमवार सुबह सीसामऊ थाने की पुलिस की घेराबंदी पर शातिर अमरदीप उर्फ माइकल थापा ने गोली चला दी थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान बाएं पैर में गोली लगने से अमरदीप घायल हो गया। उसका साथी राज कपूर भाग निकला। हैलट में उपचार के बाद शातिर को जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन

5 of 7
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में इन दिनों अपराधियों के होश उड़े हुए हैं। पुलिस फाइल में नाम दर्ज करा चुके बड़े से बड़े गैंगस्टर भी घर से बाहर निकलने से पहले 10 बार सोच रहे हैं। अपराधियों को ऐसा भय हो गया है कि अगले ही पल उनका एनकाउंटर न हो जाए।
 
विज्ञापन

6 of 7
डेमो पिक
नवंबर महीने में हुईं दनादन मुठभेड़
17 नवंबरः 
जूही यार्ड में मुठभेड़। शातिर लुटेरे 25 हजार के इनामी साबिर को लगी गोली। हैलट रेफेर। 25 हजार का इनामी है घायल लुटेरा। 3 थानों से चल रहा था वांछित।
16 नवंबर: सीसामऊ और नौबस्ता में दो मुठभेड़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 नवंबर: चकेरी में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गुल्लू आफताब को पैर में गोली लगी
13 नवंबर: कर्नलगंज पुलिस की मुठभेड़ में लूट के आरोेपी अली अहमद को पैर में गोली लगी
13 नवंबर: सचेंडी पुलिस ने 10 हजार के इनामी विनय कश्यप को मुठभेड़ में दबोचा, बदमाश को लगी गोली
12 नवंबर: कल्याणपुर पुलिस की लूट के आरोपी गोलू से मुठभेड़ हुई, गोलू के पैर में लगी गोली
02 नवंबर: किदवई नगर पुलिस की मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी सिराज को पैर में लगी गोली
यूपी पुलिस के टॉप-100 में लखनऊ, कानपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इलाहाबाद, आजमगढ़, बरेली, गाजियाबाद, मुजफ्फर नगर, बुलंदशहर और मेरठ के नामी बदमाश शामिल हैं। पुलिस इन बदमाशों का हाफ एनकाउंटर करने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें