फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइस्ट चर्च में अभिव्यक्ति का आगाज

Thu, 08 Dec 2016 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज के दो दिवसीय (7-8 दिसंबर) सांस्कृतिक महोत्सव ‘अभिव्यक्ति 2016’ का आगाज बुधवार को हुआ। गुरुवार को गीत, संगीत, डांस और ड्रामा का रंग जमेगा। 
विज्ञापन

‘अभिव्यक्ति’ का उद्घाटन बुधवार को प्रिंसिपल डॉ. नीता दवे जैन ने किया, फिर नोट बंदी और कैशलेस इकोनॉमी पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अलग-अलग सब्जेक्ट के 17 स्टूडेंटोें ने अपनी राय रखी। कुछ ने कहा कि यह फैसला भ्रष्टाचार कम करने वाला है। कालाधन भी बाहर आएगा। कुछ ने इसे अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक बताया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनिरुद्ध द्विवेदी, इमा इकबाल और सक्षम मिश्रा ने बाजी मारी। प्रश्नोत्तरी का मुकाबला देवर्षि शुक्ला, निधि दुबे, मयंक सारस्वत और सागर पॉल, नितिन कुमार, सौम्या मिश्रा ने जीता है। इस मौके पर डॉ. एचएम मल्होत्रा, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. डिराथी राय, डॉ. टी प्रमिला, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. नवीन और डॉ. मनीष कपूर मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें