फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 में बीस प्रधानों को ही दिलाई जाएगी शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर/अकबरपुर। ब्लॉक की 37 ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने से यहां के ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकेगी। 57 में से 20 ग्राम प्रधानों को ही शपथ दिलाई जाएगी। 12 मई को ब्लॉक में शपथ ग्रहण समारोह होगा।
विज्ञापन

संदलपुर ब्लॉक में कुल 57 ग्राम पंचायतें हैं। ब्लॉक के 690 वार्ड सदस्यों में 261 को ही चुना जा सका। 19 ग्राम पंचायतों के 223 वार्ड में एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। इसके अलावा 18 ग्राम पंचायतों की 209 वार्ड में से 77 में ही चुनाव हुए।
ऐसे में ग्राम पंचायत समिति का गठन नहीं हो सका। इन 37 प्रधानों को 12 मई को होने वाले कार्यक्रम में तब तक शपथ नहीं दिलाई जाएगी। जब तक इनकी ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा होकर समिति का गठन न हो जाए। ब्लॉक प्रशासन अब निर्वाचन आयोग के निर्देश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

19 ग्राम पंचायतों में एक भी नामांकन पत्र नहीं हुआ दाखिल
संदलपुर। संदलपुर ब्लॉक की 19 ग्राम पंचायतों में एक भी वार्ड सदस्य नहीं चुना गया। वहीं, 18 ग्राम पंचायतों में भी वार्ड सदस्यों का कोरम नहीं पूरा हो सका। लिहाजा यहां के प्रधानों को कोरम पूरा करने के बाद भी शपथ दिलाई जाएगी। प्रशासन अब निर्वाचन आयोग के निर्देशों का इंतजार कर रहा है।
इन गांवों में कोरम नहीं है पूरा
संदलपुर। संदलपुर ब्लॉक के जमौरा, उरसान, जसापुर, रंधीरपुर, चमरौवा, कसोलर, सहनीपुर, जगन्नाथपुर, खाला गांव, हथूमा, कौरौवा, भड़पुरा, महमूदापुर खुर्द, जरौली, नैपलापुर, सदना, असवी, लाड़पुर छिवना, बीसलपुर, गढ़िया सिकंदरा, अगवासी, पल्हनापुर, बहबलपुर, जिगना, अकना, हवासपुर, पिडांर्थू, चकही, बलियापुर, लौवा, नधौवा, सुरासी, फ रीदपुर निर्टरा, दनियापुर निर्टरा, सधुवापुर, अंतापुर ग्राम पंचायत का कोरम पूरा नहीं हुआ।
जिन ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा नहीं है। उनमें प्रधानों को शपथ दिलाना संभव नहीं है। ऐसे में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
- दिनेश चंद्र पांडेय, एडीओ पंचायत सदंलपुर
अमरौधा व मलासा ब्लॉक में खाली रह गई 796 सीटें
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील के ब्लॉक अमरौधा व मलासा में ग्राम पंचायत सदस्यों की 796 सीटें खाली रह गईं। ब्लॉक अमरौधा में 64 और मलासा में 65 ग्राम पंचायतें हैं। अमरौधा ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 804 है। यहां 423 सदस्योेेेेेें के पद खाली हैं। वहीं, मलासा ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 809 है। यहां 373 सदस्यों के पद खाली हैं।
जिन गांवों में सदस्यों की संख्या मानक से कम होगी, वहां के प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। अब इसका फायदा ग्राम प्रधान उठाएंगे। मन माफिक वार्ड सदस्यों का नामांकन भरवा देते हैं। जिससे विकास कार्यों व बनाई गई समितियों में विरोध करने वाला कोई नहीं रह जाता है। पहले ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों को प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का अधिकार था, वह भी खत्म कर दिया गया है।
इस कारण भी सदस्य पद के लिए लोग ध्यान नहीं देते हैं। एडीओ पंचायत अमरौधा लाखन सिंह और मलासा के हरीओम सक्सेना ने बताया कि उपचुनाव में ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली रह गए सदस्य पदों पर चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें