स्थित मारवाड़ी इंटर कालेज मे राठौर क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित समारोह मे समाज के प्रतिभावान बच्च
- फोटो : संवाद
कानपुर। राठौर क्षत्रिय सभा की ओर से मारवाड़ी इंटर कॉलेज में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता सुनील राठौर ने की। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि समाज वही प्रगति करता है जो अपने पूर्वजों के पदचिह्नों पर चलकर उनके आदर्शों को अपनाता है। सभा के महामंत्री डॉ. नीरज राठौर ने दुर्गादास की मूर्ति शहर में उपयुक्त स्थान पर लगाने की मांग की। इस मौके पर राम किशन राठौर और स्व. रामचन्द्र राठौर वैद्यजी समेत प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्या को जन्म देने वाली पांच महिलाओं को नवजात कन्या सम्मान से नवाजा गया। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। लकी ड्रा के माध्यम से वाशिंग मशीन, एलसीडी टीवी, मिक्सी सहित कई उपहार वितरित किए गए। सांस्कृतिक संध्या में बच्चों ने गीत और नृत्य की प्रस्तुति कर समा बांधा। इस मौके पर विधायक सलिल विश्नोई उपस्थित रहे। संचालन एडवोकेट आलोक राठौर और संतोष राठौर ने किया। मीडिया प्रभारी नितिन राठौर ने आभार जताया। (संवाद)