फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में सिर्फ 165 युवाओं को मिल सका रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना काल में मिलने वाला रोजगार भी लॉक हो गया। इस वित्तीय वर्ष के छह माह में महज 165 युवाओं को ही रोजगार मिल सका है। 23114 युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के भले कई दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मार्च के आखिरी सप्ताह में कोरोना के कारण लॉकडाउन हो गया। इससे कार्यालय में रोजगार मेले नहीं लग सके। इसके चलते लोगों को नौकरी नहीं मिल सकी। यहीं नहीं नौकरी करने वाले युवाओं की कोरोना काल में नौकरी भी चली गई। सरकार की ओर से सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से कंपनियों को ऑनलाइन तरीके से युवाओं को रोजगार देने के लिए कहा गया। इसके बाद कुछ कंपनियों ने रुचि दिखाई। इसमें महज 165 बेरोजगारों को ही सेवायोजन विभाग नौकरी दिला सका। इसके इतर हजारों युवा अभी भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।
विभाग में 23114 युवाओं का है पंजीकरण
जिला सेवायोजन कार्यालय में 4337 महिला, 18777 पुरुष सहित कुल 23114 बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण है। लॉकडाउन में समस्या से जूझ रहे युवाओं को अब रोजगार की तलाश है। 2019-2020 में 2088 युवाओं को रोजगार दिया गया था। जबकि 2020-2021 में 165 युवाओं को ही रोजगार मिल सका।
विज्ञापन

ऑनलाइन साक्षात्कार युवाओं के लिए बना मुसीबत
कोविड-19 के चलते जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला नहीं लग पा रहा है। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद भी कंपनी के प्रतिनिधि कार्यालय में लगने वाले मेले में शामिल नहीं होना चाहते हैं। कंपनी बेरोजगारों का ऑनलाइन साक्षात्कार कर नौकरी देने का दावा कर रही है। जबकि युवाओं का कहना है कि कई लोगों के पास स्मार्ट फोन नहीं है। इससे वह साक्षात्कार में शामिल नहीं हो पाते हैं। इससे साक्षात्कार में दिक्कत आती है।
-लॉकडाउन के कारण पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बेरोजगार युवाओं को अधिक नौकरी नहीं मिल सकी है। ऑनलाइन साक्षात्कार में कम युवा ही भाग ले पा रहे हैं। कार्यालय में रोजगार मेला लगाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- प्रदीप कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें