फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डेरापुर आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Thu, 30 Jul 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) डेरापुर में सत्र 2027 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान प्रशासन ने हाईस्कूल एवं आठवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी।
विज्ञापन

आईटीआई डेरापुर में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक आरएसी, कोपा, वेल्डर, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स तथा मशीनिस्ट ट्रेडों में प्रवेश दिया जाना है। अधिकांश ट्रेड दो वर्षीय हैं। केवल कोपा एवं वेल्डर एक वर्षीय पाठ्यक्रम हैं। फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक आरएसी, कोपा, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स और मशीनिस्ट ट्रेड के लिए हाईस्कूल उत्तीर्ण तथा वेल्डर ट्रेड के लिए आठवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 11 जुलाई से शुरू हो चुका है और आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त निर्धारित है।
आवेदन शुल्क सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 200 रुपये तथा सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये तय है। प्रवेश के लिए 1 अगस्त 2026 तक अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। नियमानुसार आरक्षण व्यवस्था लागू होगी। संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य कपिल मिश्रा ने बताया कि आईटीआई प्रशिक्षण के बाद रेलवे, सेना, नौसेना, वायुसेना, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठानों में रोजगार के अवसर हैं। आईटीआई डेरापुर में प्रवेश के संबंध में टीम के दिनेश कमल, प्रांजल यादव, विकास कश्यप, चंद्र मणि त्रिपाठी आदि ने विद्यालयों, प्रधानों, शिक्षकों आदि से संपर्क कर जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें