लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, एक की मौत तीन घायल
- फोटो : गूगल
कन्नौज में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू हुई कार डिवाइडर से टकराकर नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। दो बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के एल-टू सेक्टर, 350 डीए कालोनी कानपुर रोड निवासी अभिषेक सिंह (40) पुत्र अजय बहादुर अपने परिवार के साथ दिल्ली के द्वारिकापुरी में रहते हैं। इनके माता-पिता लखनऊ में रहते हैं।