फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार नीचे गिरी, महिला की मौत तीन घायल

Tue, 02 Jul 2019 09:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, एक की मौत तीन घायल - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कन्नौज में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू हुई कार डिवाइडर से टकराकर नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। दो बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।  लखनऊ के एल-टू सेक्टर, 350 डीए कालोनी कानपुर रोड निवासी अभिषेक सिंह (40) पुत्र अजय बहादुर अपने परिवार के साथ दिल्ली के द्वारिकापुरी में रहते हैं। इनके माता-पिता लखनऊ में रहते हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

बच्चों समेत तीन लोग घायल, लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे कार सवार

दो दिन पूर्व अभिषेक अपनी पत्नी संतोषी (37), 14 वर्षीय पुत्री वैष्णवी, पांच वर्षीय सांभवी के साथ लखनऊ आए थे। मंगलवार को वह कार से परिजनों व भाई रोहित के साथ वापस दिल्ली जा रहे थे। तिर्वा के फगुहा भट्ठा के करीब 193 किमी पर कार अनियंत्रित होेकर डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई।

एक्सप्रेस-वे से निकल रहे लोगों ने घटना की जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी। कोतवाल टीपी वर्मा व एके सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। हालत गंभीर देख पुलिस ने सभी को मेडिकल कालेज भेज दिया। यहां संतोषी की मौत हो गई। घायलों की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। घायलों को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें