अंधेरे का फायदा उठाकर एक साथी फरार
बदमाश करीब 20 लाख रुपये जेवर व नगदी लूट ले गए थे। लूटकांड में शामिल बदमाश दीपक कश्यप को पुलिस ने बीती रात कुंवरपुरजनु में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कुंवरपुर जनु में रात के समय गश्त और चेकिंग चल रही थी। बाइक से दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। इस पर उन्हें रोकने का इशारा किया गया, लेकिन भागने लगे। खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश ने पूछताछ में 17 अक्तूबर को हुई लूट की घटना में संलिप्त होने की बात कबूली है।