फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुर्गी पालन कर आमदनी करेंगी एक हजार महिलाएं

Wed, 13 May 2026 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। समूह की एक हजार महिलाओं को मुर्गी पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए इन्हें ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित होने पर पशुपालन की तरफ से काम शुरू करने के लिए 50-50 चूजे व उन्हें खिलाने के लिए निशुल्क चारा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में करीब नौ हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी एक लाख से अधिक महिलाएं अपने कौशल के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद का कारोबार कर रही हैं। एनआरएलएम विभाग ने समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारक परिवार की महिलाओं को समूह से जोड़कर कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इन महिलाओं को अलग-अलग हुनर सिखाकर कारोबार शुरू करने के लिए सीसीएल के तहत 1.5 लाख रुपये का ऋण दिलाया जा रहा है। वहीं जो महिलाएं बड़े स्तर पर काम करना चाहती हैं, उन्हें सीएम उद्यम योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की सहायता प्राप्त कराई जा रही है। जिला मिशन प्रबंधक पूजा वर्मा ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक से 100 महिलाओं का चयन किया जाना है। इसके लिए इनके पास स्वयं का खाता होना जरूरी है, साथ ही महिला अनुसूचित जाति की होनी चाहिए। इसके अलावा महिला का चयन जिस ग्राम प्रधान से प्रस्तावित होगा, वह उसी ग्राम पंचायत की रहने वाली होनी चाहिए। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

.....................
बयान
मुर्गी पालन का काम करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक से 100-100 महिलाओं का चयन किया जा रहा है। चयनित महिलाओं को आरसेटी से प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर पशुपालन विभाग की ओर से निशुल्क चूजे व चारा उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल करना है। - गंगाराम वर्मा, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें