फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: फैक्टरी में ब्वायलर फटने से मजदूर की मौत, बनाया जा रहा था कलर

Tue, 12 Mar 2019 12:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
धमाके बाद मौके पर पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर में केमिकल फैक्टरी में सोमवार को ब्वायलर फटने से मजदूर की मौत हो गई। धमाके में टिनशेड उड़ गया और आसपास खलबली मच गई। हादसे के बाद फैक्टरी प्रबंधन भाग निकले। जैनपुर स्थित करन इंटरप्राइजेज केमिकल फैक्टरी में कलर बनाया जाता है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर 20 मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान तेज धमाके के साथ ब्वायलर फट गया। गजनेर थाना क्षेत्र के जोधेपुर निवासी वीरेंद्र यादव (55) गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। घायल मजदूर को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

कानपुर में मजदूर की मौत हो गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विश्व स्वरूप बनर्जी ने बताया की फैक्टरी ने फायर ब्रिगेड से एनओसी नहीं ली थी। मानकों की अनदेखी की जा रही है। जिस वक्त हादसा हुआ, लंच का समय था। ज्यादातर मजदूर बाहर थे, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। कोतवाल ऋषि कांत शुक्ला ने बताया कि फैक्टरी संचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें