रसूलाबाद कसबे के बर्रा-ठर्रा ग्राम में सीसी रोड की एजिंग बनाते समय जर्जर कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई। दीवार के मलबे में दो मिस्त्री दब गए। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरे को गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
रविवार की सुबह बर्रा-ठर्रा ग्राम में रामबाबू गुप्ता के मकान से नहर रोड तक सीसी रोड बनाते समय राम नरेश (35) और चेतराम (50) पूसे रोड किनारे एजिंग कर रहे थे।
उसी समय रामनरेश कठेरिया और चेतराम ग्राम प्रधान के मकान की जर्जर दीवार गिर गई। दीवार के मलबे के नीचे दोनों दब गए। मलवे को हटाने पर रामनरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जबकि, चेतराम के कमर व कंधे में गंभीर चोंटे आईं हैं। नाक, मुंह से खून रिसता देख चेतराम को 108 एंबुलेंस चालक धीरेंद्र व ईएमटी राजेश कुमार सीएचसी ले आए।
यहां तैनात डाक्टर सत्येंद्र वर्मा ने हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रसूलाबाद सुनील कुमार यादव मौके पर पहुंच गए।
नायब तहसीलदार रसूलाबाद सर्वेश कुमार ने बताया कि किसान दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता दी जाएगी।