उन्नाव जिले में कानपुर-बालामऊ रेलमार्ग पर कटिघरा गांव निवासी विमल (20) पुत्र विजय बहादुर बुधवार शाम कान में लीड (ईयरफोन) लगाकर रेलवे लाइन किनारे बातें कर रहा था। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के मुताबिक जम्मूतवी व मालगाड़ी दोनों थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में निकलीं। वह किस गाड़ी की चपेट में आया किसी ने नहीं देखा।