आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां गाड़ी का टायर फटने से तेज रफ्तार अल्टो कार पलटकर दूसरी कार से भिड़ गयी। इस घटना में पशु चिकित्साधिकारी की मौत हो गई।
यह घटना इटावा जिले में ऊसराहार क्षेत्र के भरतिया चौराहा के पास की है। हादसे में अलीगढ़ के पशु चिकित्साधिकारी की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है। सुरक्षा मोबाइल वैन ने घायलों को सैफई में भर्ती कराया। साथ ही परिवारीजनों को सूचना देने के बाद पशु चिकित्साधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पशुचिकित्साधिकारी अपने स्वास्थ्य विभाग के साथी के साथ विभागीय काम से लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
2 of 4
भीषण भिड़ंत से दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई
- फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर के सरगटिया करन पट्टी के रहने वाले पशुचिकित्साधिकारी डॉ अब्दुल मजीद पुत्र अता मोहम्मद अलीगढ़ में तैनात थे। गुरुवार को डॉ अब्दुल मजीद अपने साथी अमित चौहान के साथ अलीगढ़ से अल्टो कार यूपी 81 एआर 5109 से लखनऊ जा रहे थे। वह थाना क्षेत्र के भरतिया चौराहे से कुदरैल के बीच में पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी अल्टो कार का पिछला टायर फट गया। इससे गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई।
उसी समय पीछे से आ रही है कार ने भी अल्टो में टक्कर मार दी। भीषण भिड़ंत से दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि अल्टो में सवार डॉक्टर मजीद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका साथी अमित चौहान निवासी कपिल बिहार अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 4
भीषण भिड़ंत से दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी गाड़ी में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची सुरक्षा मोबाइल वैन ने सभी घायलों को सैफई रिम्स में इलाज के लिए भेजा। जहां अमित चौहान की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जबकि दूसरी कार में सवार लखनऊ अलीगंज के अंचल रस्तोगी,पत्नी कविता और बेटा शरेक मामूली चोटें आईं। वह अपना इलाज कराने के बाद चले गए। अमित चौहान के परिजनों ने बताया अमित चौहान भी स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं। वह विभागीय कार्य से लखनऊ जा रहे थे रास्ते में यह हादसा हो गया।
हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
- फोटो : अमर उजाला
आईकार्ड से हुई अधिकारी की पहचान
ऊसराहार। सुरक्षा वैन के कर्मियों ने कार में फंसे पशुचिकित्साधिकारी को बाहर निकाला। तलाशी में उनके पास मिले आईकार्ड से शिनाख्त हुई। साथ ही मोबाइल फोन के जरिए घरवालों को घटना की जानकारी दी गई।
तेज रफ्तार से फटते है टायर
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आए दिन वाहनों के टायर फटने के कारण हादसे होते हैं। इसकी मुख्य वजह तेज रफ्तार है। एक्सप्रेस वे पर वाहनों की स्पीड अधिकतम 100 किलोमीटर की रफ्तार से तय करने के निर्देश दिए जाते हैं। जबकि इस मार्ग पर वाहन 150 से 180 किलोमीटर की स्पीड में अपने वाहनों को फर्राटे से दौड़ाते हैं ।इसी कारण आए दिन टायर फटने से हादसे होते हैं।