फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: ट्रैक्टर ने वैन में मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

Sat, 24 Oct 2020 06:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के सर्विस मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ओमनी में टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई जबकि नवदंपति समेत पांच घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां नवदंपति की हालत गंभीर देख उन्हें कानपुर रेफर किया गया। छिबरामऊ के कांशीराम कॉलोनी निवासी अशोक पुत्र सर्वेश ने बहन पायल की शादी थाना ठठिया के पिपरौली गांव में रामबहादुर पुत्र रामचंद्र से की थी।

शादी के बाद चौथी की रस्म अदा करने के लिए अशोक बहन को साथ ले जाने के लिए ओमनी कार से पिपरौली आया था। उसके साथ परिवार की विमला देवी पत्नी लाल सिंह, इंद्रपाल पुत्र बसंत, अबरार (60) पुत्र इकराम कार से आए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम अशोक वैन लेकर निकला। अंधेरा होने की वजह से रामबहादुर ससुरालीजनों को तिर्वा तक छोड़ने के लिए वैन में बैठ गया। ओमनी वैन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के सर्विस मार्ग पर जैसे ही पहुंची, सामने से बिना लाइट के आ रहे ट्रैक्टर ने वैन में टक्कर मार दी।

हादसे में कार सवार पायल, उसके पति रामबहादुर, विमला, अशोक, इंद्रपाल व अबरार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान अबरार की मौत हो गई।

घायल पायल व रामबहादुर की हालत गंभीर देख उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। वहीं, ट्रैक्टर चालक भाग गया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें