फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पिकअप की टक्कर से मजदूर की मौत, साथी घायल, नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 30 Jan 2021 02:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र में साइकिल सवार दो मजदूरों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन


पिकअप सवार दो लोगों को एक मकान के बाहर बने खंभे में रस्सी से बांध दिया। पुलिस अफसरों के समझाने के बाद ग्रामीण और परिजन माने व जाम खोल दिया। टड़ियावां थानाक्षेत्र के ग्राम रावल निवासी राहुल (25) मजदूरी करता था।

शनिवार को वह गांव निवासी मोहित (24) के साथ साइकिल से गोपामऊ मजदूरी करने जा रहा था। हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर रावल तिराहा के निकट तेज रफ्तार पिकप ने साइकिल में टक्कर मार दी। घटना में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटनास्थल मजदूरों के गांव के करीब ही होने की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद भाग रहे पिकअप सवार दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और एक मकान के खंभे में बांध दिया।

घटना में घायल हुए मोहित को उपचार के  लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर जाम लगा दिया और राहुल का शव नहीं उठने दिया। जाम लगाए जाने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह, सीओ सदर एसआर कुशवाहा, टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय मौके पर पहुंच गए।

मौके की नजाकत देखते हुए हरियावां, पिहानी और बेनीगंज कोतवाली की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने पिकअप पकड़े जाने और मौके से पकड़े गए दोनों पिकप सवारों के विरुद्ध कार्यवाई किए जाने का आश्वासन देने पर ग्रामीण मान गए। इसके बाद शव को पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिकअप और इसमें सवार दो लोगों को टड़ियावां थाने भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें