फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सवा घंटे में चार लोगों से लूट करने वाले तीन दोस्तों में एक गिरफ्तार

Thu, 28 May 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। शराब पार्टी के बाद तीन दोस्तों ने मंगलवार को राहगीरों संग लूट की योजना बनाई। सवा घंटे में एक के बाद एक करके चार लोगों से लूटपाट की। लूट के दौरान ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब घटना के मास्टमाइंड व उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि ग्रामीणों ने ठाकुरान गढ़ेवा निवासी विश्वनाथ दोहरे को पड़कर कर पुलिस को सौंपा था। विश्वनाथ की निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक, मोबाइल व लूट के तीन हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में विश्वनाथ ने बताया कि मंगलवार को उसने हसनापुर निवासी मोहित बाल्मीकि, हिमांशु के साथ बैठकर शराब पार्टी की थी।
नशे में होने पर मोहित ने रास्ते में मिलने वाले किसी भी व्यक्ति से लूटपाट करने की योजना बनाई। इसके बाद उन तीनों ने मिलकर सराय गढ़ेवा से लेकर इंजुआरामपुर के बीच में दो बजे से सवा तीन बजे तक अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों से मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूट ली।
विज्ञापन

घटना के दौरान भागते वक्त ग्रामीणों ने पीछा कर उसको पकड़ लिया जबकि उसके साथी मोहित व हिमांशु मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।
वहां से उसे जेल भेजा गया है। एक के बाद एक चार लोगों से लूट करने के पीछे की असल वजह मास्टरमाइंड मोहित व हिमांशु की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। उनकी तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें