फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: कोटेदार के घर से नगदी समेत दस लाख के जेवरात चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 14 Jun 2020 08:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद घर से कुछ दूरी पर पड़े जेवरात के खाली डिब्बे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई जिले के सांडी में छत के रास्ते बरोलिया गांव निवासी कोटेदार के घर घुसे चोर कमरे में रखे बक्से का ताला तोडक़र अंदर रखी 20 हजार रुपये की नगदी समेत जेवरात आदि चुरा ले गए। सुबह पीडि़त से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। एसओ अखिलेश यादव ने जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

थाना क्षेत्र के ग्राम बरौलिया निवासीकोटेदार सुरेश चंद्र वर्मा पुत्र मुलायम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की रात वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर सो रहा था। देर रात छत पर चढ़े चोर जीने के रास्ते घर में घुस गए और खूंटी पर टंगी पर्स से चाबी निकालकर कमरे का ताला खोल लिया।

विज्ञापन


चोरों ने कमरे मेें एक पर्स में रखी 20 हजार की नगदी समेत बक्से का ताला तोडक़र घर में रुखे जेवरात चुरा लिए और फरार हो गए। सुबह सुरेश व अन्य परिजन नीचे आए तो कमरे में रखा सामान बिखरा मिला। नुकसान का आंकलन कर सुरेश ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी।

बताया कि चोर दोनों बहुओं के दो तोले का सोने का हार, मटर माला, झाले, दो सोने की अंगूठी, कमर बिछुआ, गुलशन पट्टी, पायल, मटर माला, झाला, हाथफूल व पत्नी गुड्डी देवी, बेटी आरती व रिंकी की सोने की चेन, झुमकी, दो अंगूठी आदि का लगभग दस लाख रुपये की कीमत का जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। इधर सुबह घर से घायब हुए जेवर के खाली डिब्बे गांव के बाहर खेत में पड़े मिले। एसओ अखिलेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें