दिल्ली हावड़ा रूट के झींझक स्टेशन के पास ट्रैक पार करने के दौरान एक युवक की वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। इंजन में तेज आवाज सुन चालक ने ट्रेन को रोक दिया, टीएक्सआर स्टाफ के द्रारा इंजन का निरीक्षण करने के करीब छह मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। दिल्ली से बनारस की ओर से जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में मंगलवार सुबह झींझक स्टेशन के परजनी ब्लाक हट पर खंभा संख्या 1086-22 व 24 के बीच रेलवे लाइन पार करने के दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।