फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट के झींझक स्टेशन के पास वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 09 Jul 2019 06:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली हावड़ा रूट के झींझक स्टेशन के पास ट्रैक पार करने के दौरान एक युवक की वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। इंजन में तेज आवाज सुन चालक ने ट्रेन को रोक दिया, टीएक्सआर स्टाफ के द्रारा इंजन का निरीक्षण करने के करीब छह मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। दिल्ली से बनारस की ओर से जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में मंगलवार सुबह झींझक स्टेशन के परजनी ब्लाक हट पर खंभा संख्या 1086-22 व 24 के बीच रेलवे लाइन पार करने के दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।

 
विज्ञापन

इस दौरान इंजन में तेज आवाज होते ही चालक ने ट्रेन को 9:33 पर रोक दिया। ट्रेन में मौजूद टीएक्सआर टीम द्वारा इंजन का निरीक्षण करने के बाद ट्रेन को 9:39 पर रवाना किया जा सका। वंदेभारत एक्सप्रेस के चालक ने घटना की सूचना स्टेशन अधीक्षक झींझक को दी।

स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने सूचना कंचौसी स्टेशन मास्टर के माध्यम से स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव को ट्रैक से हटा कर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

मृतक के कमर में एक सरिया घुसा हुआ मिला। चौकी प्रभारी कंचौसी अनुराग पांडेय ने बताया कि शव सुरक्षित कर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। वह सफेद शर्ट व सफेद पैंट पहने हुए था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें