देश में निर्मित पहली हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल हुआ। इसी दौरान टूंडला-कानपुर रेलखंड पर मैंथा-भाऊपुर रेलवे स्टेशन के बीच सेमी हाई स्पीड टी-18 ट्रेन से एक युवक की कटकर मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आए युवक के चिथड़े उड़ गए। इस हादसे से विभागीय अधिकारियों में अफरातफरी का माहौल हो गया। हादसे के बाद ट्रेन 5 मिनट खड़ी रही। ये दर्दनाक हादसा उस दौरान हुआ जब युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था।