फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुकानें बंद कर भागने पर सात खाद विक्रेताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। खाद की कालाबाजारी व निर्धारित दरों से अधिक पर बिक्री किए जाने की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी ने तहसील क्षेत्र में खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानें बंद कर भागे सात खाद विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन



शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र में उर्वरक विक्रेताओं के यहां स्टॉक चेक किया। निरीक्षण की भनक लगते ही क्षेत्र के खाद विक्रेता रामशंकर, प्रदीप कुमार, श्री साईं फर्टिलाइजर, रामकुमार दुबे फर्टिलाइजर गुरसहायगंज, न्यू किसान खाद भंडार, आलम कम्न्यूकेशन, जुल्फिकार खाद भंडार तेराजाकेट, दुबे फर्टिलाइजर कुंवरपुर बनवारी के संचालक दुकानें बंद कर मौके से भाग गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इन सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। स्पष्टीकरण न मिलने पर लाइसेंस निलंबन व ई-पॉस आईडी ब्लॉक की जाएगी। उन्होंने बताया कि निजी दुकानों पर 2476 मिट्रिक टन डीएपी, 8350 मिट्रिक टन एनपीके समेत पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। कृषकों को डीएपी 1350 एवं एनपीके 1470 रुपए प्रति बोरी निर्धारित है। अधिक मूल्यों पर खाद की बिक्री या फिर उर्वरक मिलने में किसी तरह परेशानी होने पर किसान सीधे उनके मोबाइल नंबर 8272893015 व 9335067380 पर शिकायत कर सकते हैं। कालाबाजारी व अधिक मूल्यों पर उर्वरक की बिक्री करने वाले खाद विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें