फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से उड़ाए एक लाख 70 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। शिवराजपुर निवासी एक महिला संग मोबाइल और आनलाइन ढंग से ठगी के मामले में साइबर सेल क्राइम ब्रांच कानपुर पुलिस ने मकनपुर से एक युवक को हिरासत में लेकर कई मोबाइल, लैपटॉप बरामद किए। पुलिस ने युवक को पकड़कर पूरे मामले का जल्द ही खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन

शिवराजपुर निवासी आसिया खातून का मायका मकनपुर में हैं। आसिया खातून के पुत्र महमूद ने साइबर क्राइम सेल से आनलाइन शिकायत की थी कि एक माह में उसकी मां के बैंक खाते से तीन बार में एक लाख 70 हजार रुपये पार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार शातिर युवक ने महिला के बैंक खाते से एक लाख 70 हजार रुपये तीन बार में निकाले और हजारों रुपये के कपड़े, मोबाइल, जूते आदि खरीदे।
इंस्पेक्टर बिल्हौर संतोष अवस्थी ने बताया कि साइबर सेल की टीम ने मकनपुर निवासी एक युवक आदी हसन को हिरासत में लेकर उसके पास से मोबाइल, लैपटॉप आदि बरामद किए हैं। पूरे मामले में जांच जारी है, जल्द ही साइबर ठगी का खुलासा किया जाएगा। आदी हसन के पिता हाजी हसन ने बताया कि आसिया खातून उनकी बहन हैं और बीते कई वर्षों से उनका बहन से मनमुटाव चला आ रहा है। मैं अभी उनके घर ही जा रहा हूं। मोबाइल से ठगी करने की पुलिस कह रही है, लेकिन उसका बेटा खुन्नस में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें