यूपी के चित्रकूट में शनिवार को भरतकूप के गोंडा पहाड़ पर पत्थर तुड़ान के दौरान अचानक चट्टान धस गई। घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।