मरीज को ले जाते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : SHUKLGANJ
शुक्लागंज (उन्नाव)। कोरोना से नगर में एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि ग्यारह और कोरोना पॉजिटिव मिले। अब कुल कोरोना मरीजों की 505 हो गई, 228 लोग ठीक हुए और 12 मौतें हो चुकी हैं। जनपद की अन्य तहसीलों और पालिका की अपेक्षा पालिका गंगाघाट क्षेत्र में सर्वाधिक मरीज कोरोना के मिल रहे है।
पीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि गायत्री नगर निवासी एक 56 वर्षीय अधेड़ की तीन सितंबर को अचानक तबीयत बिगड़ी तो पीएचसी पहुंचे और जांच कराने पर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मरीज को कोविड अस्पताल भेजने की बात कही गई पर परिजनों ने कानपुर स्थित नर्सिंग होम में उपचार कराने की बात कही। नर्सिंग होम में सोमवार सुबह अचानक मरीज की तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
मृतक का अंतिम संस्कार भगवतदास घाट में कोविड-19 के नियमों के तहत किया गया। पीएचसी प्रभारी ने बताया कि सोमवार को पीएचसी में 65 लोगों की एंटीजन टेस्ट की गई जिसमें करोवन मोड़ निवासी 56 वर्षीय पुरुष, सुभाष नगर निवासी 49 वर्षीय पुरुष, आजाद नगर 35 वर्षीय पुरुष, गांधी नगर के 36 वर्षीय पुरुष, गाजीखेड़ा निवासी 36 वर्षीय महिला, कंचन नगर की 26 वर्षीय महिला, आजाद नगर निवासी 24 वर्षीय युवक, गायत्री नगर निवासी 52 वर्षीय महिला, सर्वोदय नगर निवासी 48 वर्षीय पुरुष, आवास विकास निवासी 38 वर्षीय पुरुष व ऋषि नगर निवासी 39 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। जिसमें से दो लोगों ने अपनी जांच कानपुर में निजी पैथोलॉजी में कराई जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सात लोगों को होम आइसोलेट किया गया एवं चार को कोविड अस्पताल भेजा गया।