फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाकः पिकअप और टेंपो की भिड़ंत में एक की मौत, 11 घायल

Sat, 11 May 2019 06:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के संकिसा मार्ग पर पिकअप और टेंपो की भिड़ंत में एक की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से आठ लोगों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, चालक पिकअप छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी सर्वेश जाटव (45) वर्ष पत्नी निर्मला देवी के साथ जयपुर में रहकर छपाई का काम करते थे। उनके पांच बच्चे हैं। करीब एक माह पहले वह बेटी पूजा की शादी करने गांव आए थे। करीब दस दिन पहले उनकी पत्नी वापस जयपुर चली गईं, लेकिन वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली सोलर लाइटों के लिए रुक गए।
विज्ञापन

हादसे में सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई

शुक्रवार को पड़ोसी लालमन की बेटी शिवांगी का तिलक था। वह भी अन्य लोगों के साथ टेंपो से मेरापुर थाना क्षेत्र के श्योगनपुर खिरिया गांव में तिलक चढ़ाने गए थे। वापस आते समय मोहम्मदाबाद संकिसा मार्ग पर नीबकरोरी के मजरा पंचम नगरिया के पास सामने से आ रही पिकअप ने टेंपो को टक्कर मार दी।

हादसे में सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नारायणपुर निवासी बेेचेलाल (40), विपिन कुमार (25), रमेश चंद्र (30), सुनील कुमार (50) सोनी कुमारी (9), नेहा (8) व उसका भाई अंशुल (6) के अलावा कटिन्ना मानिकपुर निवासी विमलेश कुमार (15) फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के याकूतगंज गांव के मजरा गढ़ाखेर निवासी वीर सिंह (50) और उनके बेटा विशाल (12) व अभिलाष (10) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को मोहम्मदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से सुनील कुमार, विशाल, अभिलाष, बेचेलाल, विशेष, वीरसिंह, रवीशचंद्र और विपिन को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सर्वेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें