यूपी के इटावा जिले में रविवार को करंट की चपेट में आने से बड़े भाई की मौत हो गई जबकि छोटा भाई झुलस गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना सैफई थाना क्षेत्र के नगला नत्थी की है।
जानकारी के अनुसार बड़े भाई को घर में ही पंखे से करंट में चिपकता देख बचाव में आए छोटे भाई को भी झटका लग गया। इस घटना में बड़े भाई की मौत हो गई। जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गया जिसे इलाज के लिए सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।