फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाई से मातम में बदला महौल, छोटे भाई की शादी में शामिल होने जा रहे युवक की खाई में गिरने से मौत 

Sat, 23 Jun 2018 04:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में शुक्रवार रात हुए हादसे से शादी वाले घर में मातम छा गया। यहां छोटे भाई की शादी में शामिल होने जा रहे युवक की खाई में गिरने से मौत हो गयी। 
विज्ञापन


मृतक बाइक सवार राम कुमार (28) पुत्र बाबू राम निषाद मुहाना गांव थाना डकोर जनपद जालौन निवासी है। राम कुमार रात 9 बजे छोटे भाई मनीष की शादी में शामिल होने जमौड़ी गांव में जा रहा था। त्योतना मोड़ के पास युवक की बाइक खाई में जा गिरी। 

बड़ा भाई जब शादी में शामिल होने नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह युवक खाई में मृत मिला। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें