फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में टक्कर के बाद जा घुसा तेज रफ्तार डंपर, हादसे में ट्रक चालक की मौत, दो खलासी घायल

Sat, 21 Sep 2019 07:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर देहात के पुखरायां में चौरा गांव के निकट शनिवार को सुबह खड़े ट्रक में पीछे से डंफर घुस गया। इससे डंफर का खलासी घायल हो गया। घायल को बाहर निकालते समय पीछे से एक दूसरा ट्रक डंफर में घुस गया। इससे ट्रक के चालक की मौत हो गई  और खलासी घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हाइवे के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक डंफर घुस गया। इससे डंफर का खलासी थाना हसैनी-उन्नाव के मियागंज निवासी सैदू (40) घायल हो गया। घायल को डंफर से निकाला रहा था।

तभी गोरखपुर से झांसी जा रहा ट्रक डंफर में पीछे से घुस गया। इससे ट्रक का चालक थाना बांसगांव गोरखपुर के गढ़ेना गांव निवासी रामाशीष यादव (40) और खलासी थाना ठूठीबरी महाराजगंज के चटिया गांव निवासी हरेंद्र सिंह यादव (19) घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने रामाशीष यादव को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सैदू को जिला अस्तपाल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें