फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: अनियंत्रित बाइक पुलिया के नीचे घुसी, किशोर की मौत, दो घायल

Sun, 31 Jul 2022 11:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक किशोर की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र में बाबा ब्रह्मा देव मंदिर के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुस गई। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि बाइक चालक समेत दो घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया है। जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कस्बा हरपालपुर निवासी बाइक चालक अंकित (20) पुत्र हेतराम,अवी (18) पुत्र महेश, रवि (15) पुत्र छोटेलाल के साथ किसी काम से अजतूपुर से अपने घर आ रहा था। हरपालपुर-बड़ागांव मार्ग पर बाबा ब्रह्म देव मंदिर के पास घुमावदार सड़क के बाद पुलिया है। ज्यादा मोड़ के चलते तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई।

जिससे बाइक पुलिया के नीचे भरे पानी में घुस गई। जिससे बाइक सवार रवि (15) पुत्र छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि बाइक चालक अंकित (20) पुत्र हेतराम व अवी (18) पुत्र महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक चार भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें