फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: लोडर से टकराई बेकाबू कार, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Tue, 25 Feb 2020 12:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले के कस्बा सिरसा कलार से झांसी जाते वक्त एक कार हादसे का शिकार हो गई। घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।  
विज्ञापन


कस्बा सिरसा कलार के चार युवक उरई शादी में गए हुए थे। उरई से झांसी बरात जाते समय रास्ते में अमरा पेट्रोल के सामने खड़ी लोडर में कार जा घुसी। कार में गौरव (30) पुत्र रामबिहारी, पिंटू (24) पुत्र नरेंद्र, जीतू (23) पुत्र वीरसिंह, अरुन (27) पुत्र सुशील सवार थे।

हादसे में गौरव की मौत हुई है। जीतू और पिंटू को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक गौरव की शादी को लगभग 10 साल हो चुके हैं। गौरव की दो बच्चियां भी हैं। गौरव घर पर ही रहते थे और खेती किसानी का काम करते थे। इनके पिता पूर्व प्रधान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें