कानपुर देहात में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। शिवली कोतवाली क्षेत्र के औनहां के पास ट्रक ने बाइक सवार कछियनपुरवा शिवली निवासी चाचा-भतीजी को टक्कर मार दी। हादसे में भतीजी कनक उर्फ छोटू (5) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर हालत में चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों गांव से शनिदेव मंदिर कहिंजरी रसूलाबाद जा रहे थे। मां सुनीता ने तहरीर दी है। हादसे के बाद मौरंग लदे ट्रक का चालक फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।