फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 27 Sep 2020 08:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व घर के बाहर विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के अटसू मार्ग पर गांव नगरिया के पास रविवार को दोपहर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अछल्दा सीएचसी ले जाया गया, वहां से सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सैफई जाते समय रास्ते में एक घायल ने दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। कस्बा रुरुगंज निवासी सब्जी विक्रेता बबलू शाक्य (19) पुत्र महिपाल शाक्य रविवार को अपने मामा अशोक शाक्य के लड़के सचिन (17) के  साथ बाइक से अछल्दा के गांव बल्लमपुरा जा रहा था।

अटसू मार्ग पर गांव नगरिया के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहां से दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई पहुंचने पर डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। उधर, दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। रुरुगंज बाजार में सब्जी विक्रेता की मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया। अछल्दा थाने की पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें