हिमाचल प्रदेश के जनपद बिलासपुर के गांव चांदपुर निवासी सुनील (39) पुत्र धर्म सिंह, पप्पी (35) पुत्र अमरनाथ, पूजा (20) पुत्री हरीसिंह, शर्मिला (40) पत्नी हरी सिंह, रीना देवी (34) पत्नी राकेश व गुमारथी थानाक्षेत्र के पनोड गांव निवासी प्रवीन (38) पुत्र धर्मसिंह कार से लखनऊ जा रहे थे। रविवार रात करीब 12 बजे सौरिख थानाक्षेत्र में 147 किलोमीटर पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा एंबुलेंस घायलों को मेडिकल कॉलेज ले आई।
यहां डॉक्टरों ने प्रवीन पुत्र धर्म सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में हुई मौत की जानकारी कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि कार सवार आगरा से लखनऊ जा रहे थे। सभी लोग घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एक की मौैत हो जाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य को लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।