फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 13
विज्ञापन

फोटो संख्या 14
फोटो संख्या 15

टिमरूआ कट के पास छिमारा रोड पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। टिमरूआ कट के पास छिमारा रोड पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के गांव नगला गडरिया निवासी सौरभ (24) पुत्र नेत्रपाल बाइक से सोमवार दोपहर चौबिया क्षेत्र के गांव चौपला में किसी काम से गया था। उसके साथ गांव के रहने वाले विजय (35) पुत्र होशियार सिंह व आकाश (22) पुत्र विश्राम सिंह भी साथ गए थे। वहां से जिला औरैया के थाना बिधूना क्षेत्र के गांव कच्छपुरा निवासी पिंटू (23) पुत्र रामशंकर के साथ अलग-अलग दो बाइकों से वापस गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टिमरूआ कट के पास अचानक से आगे चल रही एक बाइक फिसल गई। जिसमें पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी टकरा गई। जिससे दोनों बाइको पर चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे हवाई पट्टी चौकी प्रभारी विवेक कुमार टीम के साथ चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता पूर्व प्रधान भी हैं।
विज्ञापन

25 दिन पहले हुई थी आकाश की शादी
आकाश की शादी 11 जुलाई को हुई थी। मौत की खबर जैसे ही पत्नी ज्योति को हुई उसका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक तीन भाई व दो बहन हैं। जिसमें यह दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें