फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बूथ कई यूथ संग पार्टियां मैदान में

Thu, 23 Feb 2017 01:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की रणभूमि में राजनीतिक पार्टियों ने हर बूथ पर युवाओं की फौज खड़ी की है। सपा ने हर बूथ पर इक्कीस तथा भाजपा ने बीस युवाओं की तैनाती की है। कांग्रेस ने बूथों पर पांच युवा तैनात किए हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने चुनावी फतह को लेकर बूथ समितियां सक्रिय कर दी हैं। जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने बताया कि जिले में 1918 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ में 20 युवा लगाए गए हैं। जिले में करीब 38 हजार युवाओं के पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में वोटरों को घरों से निकाल मतदान कराने का कहा गया है। सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जिले के 1918 बूथों पर 21 यूथ लगाए गए हैं।

मतदान शुरू होने से पहले कमेटियां अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल ने बताया कि  सपा के साथ सभी विधान सभा के बूथों में यूथ लगाए गए हैं। प्रत्येक बूथ में पांच लोग मुस्तैद होंगे। मतदान में किसी प्रकार की समस्या व गड़बड़ी की सूचना पार्टी के पदाधिकारियों के मोबाइल पर देेंगे। इनके अलावा बस्ता लगाने की जिम्मेदारी भी युवाओं को दी गई है। बसपा जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम ने बताया कि हर बूथ पर पांच यूथ का खाका बना है। सभी को जिम्मेदारी बांटकर सबसे पहले मतदान कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें