फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऊसराहार मंडी में पकड़ा गया डेढ़ क्विंटल संदिग्ध लहसुन

Thu, 10 Oct 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 31
विज्ञापन


- प्रथम दृष्टया चीन का प्रतीत हो रहा है, सैंपल जांच के लिए भेजा गया


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। ऊसराहार लहसुन मंडी में गुरुवार को भारी मात्रा में संदिग्ध लहसुन मिलने की सूचना पर खलबली मच गई। खाद्य सुरक्षा टीम टीम ने पहुंचकर डेढ़ क्विंटल लहसुन को कब्जे में लेकर नमूना जांच के लिए भेजा है। अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया लहसुन चीन का प्रतीत हो रहा है।

गुरुवार को एक आढ़त पर संदिग्ध लहसुन मिलने की सूचना पर एसडीएम श्वेता मिश्रा और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गईं। एसडीएम की सूचना पर शहर से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी ऊसराहार स्थित लहसुन मंडी पहुंच गई। टीम ने जांच-पड़ताल की। लहसुन आकार में बड़ा और लाल था। ऐसे में वह प्रथम दृष्टया चाइना का होने का संदेह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने तीन पैकेटों में मिले डेढ़ क्विंटल लहसुन को सील करके उसका सैंपल लिया। जिला अभिहीत अधिकारी सतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि एसडीएम की सूचना पर जांच करने के लिए पहुंचे थे। लहसुन डेढ़ क्विंटल मिला है। वह चीन या हिमाचल प्रदेश का है, इसकी जांच के लिए सैंपल लिया गया है। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें