राजधानी मार्ग पर पलटा ई-रिक्शा।
- फोटो : संवाद
शुक्लागंज। सरस्वती टॉकीज में लगी आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां राजधानी मार्ग पर पहुंच गईं जो आधे मार्ग को घेरकर खड़ी रहीं। इसकी वजह से मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। इसी दाैरान जाम से निकलने के चक्कर में ई-रिक्शा पर पलट गया। ई-रिक्शा में पांच सवारियां थे। इसमें दो को चोटें आईं।
टॉकीज में लगी आग को फोरलेन से गुजर रहे वाहन सवार अपने-अपने वाहन रोककर देखने लगे। इसी दाैरान दमकल की गाड़ियां भी सड़क पर खड़ी रहीं जिससे सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक राजधानी मार्ग पर जाम लग गया। इस पर कोतवाली गंगाघाट पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करने। इसी दाैरान उन्नाव की ओर से पांच सवारियां लेकर आ रहा ई-रिक्शा जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में पलट गया। हादसे में एक महिला और पुरुष को चोटें आईं। पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से ई-रिक्शे को सीधा किया और भीड़ हटाकर जाम खुलवाया। इधर दमकल गाड़ी को भी बीच मार्ग से हटाकर टॉकीज के अंदर किया गया। इसके बाद जाम पूरी तरह से खुल सका।