फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चोरी के ई-ऑटो समेत एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता पुलिस ने ऑटो चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गया इलेक्ट्रिक ऑटो भी बरामद कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी आवास विकास हंसपुरम निवासी प्रियांशु सैनी है। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात गश्त के दौरान उसे पकड़ा गया। ऑटो पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। जांच में पता चला कि ऑटो बर्रा-8 निवासी फखरुद्दीन का है। इसकी चोरी की रिपोर्ट नौबस्ता थाने में दर्ज है। युवक ने पूछताछ में ऑटो चोरी की बात कबूली। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें