फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दूसरे दिन 10वीं और 12वीं के 260 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को 10वीं और 12वीं में 260 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में 10वीं में कंप्यूटर विषय में 3055 में 2972 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 83 अनुपस्थित रहे। 12वीं में व्यावसायिक वर्ग में 723 में 694 बच्चों ने पेपर दिया जबकि 29 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


दूसरी पाली में 10वीं में 102 में 99 बच्चों ने सिलाई की परीक्षा दी और तीन अनुपस्थित रहे। वहीं 12वीं में 2781 में 2636 बच्चों ने नागरिक शास्त्र की परीक्षा दी और 145 अनुपस्थित रहे। उधर, 18 फरवरी को बिल्हौर के आरजीएलबी इंटर काॅलेज अलियापुर और मां अन्नपूर्णा इंटर काॅलेज खजूरी में हिंदी विषय के प्रश्न पत्र कम पड़ने की खबर ने विभाग को परेशान कर दिया। हालांकि ऑनलाइन कंट्रोल रूम से दोनों केंद्रों में सीसीकैमरे के सामने प्रश्नपत्रों की जांच की तो वे पूरे निकले। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें