चित्रकूट में हाईवे पर शुक्र्तवार की सुबह सीतापुर चौकी क्षेत्र के अमानपुर गांव के पास तेज रफ्तार से जा रही टेंपो-बाइक की आमने-सामने भिडंत में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे डिग्री कालेज के आधा दर्जन से अधिक छात्र-छात्रायें घायल हो गए। चीखपुकार सुन स्थानीय लोगों ने आनन-फानन 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायल छात्र-छात्राओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इस दुर्घटना में घायल छात्र सत्यम (19) पुत्र बाबूलाल निवासी भौरी, संदीप द्विवेदी (19) पुत्र संतोष द्विवेदी निवासी बराह माफी मानिकपुर, अभिलाषा (18) पुत्री उमाशंकर पाण्डेय, आकांक्षा पुत्री अशोक, मधु मिश्रा पुत्री प्रमोद, रोशनी पुत्री कमलेश निवासीगण पुराना मानिकपुर, हिमांशी पुत्री श्याम सिंह निवासी प्यारेलाल कालोनी बल्दाऊगंज, कृष्णकांत (24) पुत्र नवलकिशोर निवासी मछरिहा, टेंपो चालक रामबहादुर पुत्र भवानीदीन निवासी खण्डेहा गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि सभी छात्र-छात्रायें शुक्र्तवार को मानिकपुर से प्रतिदिन की भांति बेडीपुलिया स्थित गोस्वामी तुलसीदास डिग्री कालेज में पढ़ने के लिए मानिकपुर से कर्वी आए थे। कर्वी से टेंपो बैठ कर बेडीपुलिया जा रेहे थे। जैसे ही टेंपो अमानपुर गांव के पस पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार की भिडंत हो गई। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।
जब इस दुर्घटना को लोगों ने देखा तो दौड़ पडे। आनन-फानन सभी घायल छात्र-छात्राओं को टेंपो से बाहर निकाल एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस जिला प्रभारी अनुराग अग्रहरि दो एंबुलेंस लेकर एमटी प्रदीप व चालक दुर्गेश को लेकर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में आरती व हिमांशी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य को लगी तो वह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी छात्र-छात्रायें एमए की पढ़ाई करते हैं।