फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम रिजवी के बयान पर कानपुर में फूटा गुस्सा, पुलिस ने चलाई लाठियां

Wed, 23 Jan 2019 09:01 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एमएमए जौहर फैंस एसोशिएशन के कार्यकर्ताओं ने फूंका वसीम रिजवी का पुतला
विज्ञापन
प्राथमिक स्तर के मदरसों को बंद किए जाने संबंधी वसीम रिजवी के बयान के खिलाफ कानपुर में एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला फूंकने पर पुलिस ने लाठी चलाई। इससे कई कार्यकर्ता घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी की अगुवाई में एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी अनंत देव से बाबूपुरवा थाना पुलिस की शिकायत की। इस पर एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बुधवार दोपहर एसोसिएशन के कार्यकर्ता शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी का पुतला लेकर नारे लगाते बाकरगंज चौराहे पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले कर दिया और वसीम रिजवी को चेयरमैन पद से हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है एसोसिएशन के पास पुतला फूंकने की परमीशन नहीं थी

हयात जफर हाशमी ने बताया कि पुतला फूंकने के कुछ देर के बाद बाबूपुरवा पुलिस चौकी प्रभारी पहुंचे और मारना शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठी चलाई। हयात ने बताया कि उनके साथ आसिफ कादरी, आरिफ अंसारी को जीप में डालकर कोतवाली ले गए।

उन्होंने बताया कि लाठीचार्ज में जावेद मोहम्मद खान, सैयद शाबान, फहद जावेद, रईस अंसारी राजू, शहनवाज अंसारी आदि को चोट लगी। बाद में बाबू पुरवा पुलिस के खिलाफ एसएसपी को ज्ञापन दिया गया और कांशारीम ट्रामा सेंटर में जाकर मेडिकल कराया।

हयात का कहना है कि कार्यक्रम के संंबंध में 23 जनवरी को उन्होंने पुलिस-प्रशासन को सूचना दे दी थी। इसके बाद ही कार्यक्रम किया। बाबूपुरवा पुलिस का कहना है एसोसिएशन के पास पुतला फूंकने की परमीशन नहीं थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें