फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर वालाें काे नये साल पर ट्रेन के साथ मिलेगा यह भी ताेहफा

Sun, 03 Dec 2017 12:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल में सेंट्रल स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर यात्रियों को लिफ्ट की सुविधा मिलने लगेगी। इसके अलावा लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर नौ से चलने लगेगी।   इलाहाबाद मंडल के डीआरएम संजय कुमार पंकज ने यहां हो रहे कामों का शनिवार को निरीक्षण किया। सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह-सात पर अभी लिफ्ट लगी हुई है। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन यहीं से होता है।
विज्ञापन
  अगले महीने से बचे हुए प्लेटफार्म नंबर एक, दो-तीन, चार-पांच और आठ-नौ पर यात्रियों को लिफ्ट की सुविधा मिलने लगेगी। स्वर्ण शताब्दी के प्लेटफार्म नंबर नौ पर चलने से सिटी साइड के यात्रियों को आसानी होगी।
विज्ञापन
  यात्री सीधे प्लेटफार्म पर आ जा सकेंगे। डीआरएम संजय कुमार पंकज स्टेशन निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार के साथ सिटी साइड स्टेशन के अलावा सभी प्लेटफार्मों पर घूमे। उन्होंने सिटी साइड में प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग, रेलवे टिकट घर को भी देखा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें